HomeCrimeCrime News : फेसबुक लाइव पर कुल्हाड़ी से रिश्तेदार की हत्या

Crime News : फेसबुक लाइव पर कुल्हाड़ी से रिश्तेदार की हत्या

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

Crime News | जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में एक व्यक्ति ने कंस्ट्रक्शन सामान के विवाद को लेकर अपने ही रिश्तेदार की हत्या कर दी। हत्या को उसने फेसबुक पर लाइव भी किया। आरोपी ने अपनी चाची और उनके पिता राम कृष्ण पर कुल्हाड़ी से हमला किया। जिसमें राम कृष्ण की मौत हो गई। घटना शुक्रवार की है और पुलिस ने आरोपी को कुछ घंटों के अंदर ही पकड़ लिया। उसकी पहचान 32 साल के भैरव सिंह के रूप में हुई है जो पेशे से मजदूर है।

लाइव वीडियो की घटना सिलसिलेवार पढ़िए…

16 जून की शाम करीब चार बजे आरोपी घर के पास ही अपनी चाची अंजू देवी और उसके पिता राम कृष्ण के घर जाता है। इस दौरान वह फेसबुक पर लाइव स्ट्रीमिंग ऑन कर लेता है। पूरी घटना कैमरे में कैद होती है।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

जिसमें देखा गया कि पहले तो वह सड़क पर जाते हुए दोनों के साथ बहस करता है। उसके बाद एक दम से कुल्हाडी से दोनों पर वार कर देता है। हत्या करने के बाद वह खून से लथपथ दोनों को दिखाता है और भाग जाता है।

हत्या के बाद एक और वीडियो पोस्ट किया

आरोपी भैरव सिंह ने हत्या के बाद एक और वीडियो पोस्ट किया। जिसमें वह कहता है, मैंने कई बार कहा कि मेरे पत्थर वापस करो। तुम्हारा घर बनने में मेरे पत्थरों का इस्तेमाल किया गया है…मैंने पंचायत, तहसीलदार और अन्य लोगों से पूछा, लेकिन किसी ने मेरी मदद नहीं की।

जंगल से पकड़ा गया आरोपी, खुद को किया घायल

पुलिस ने आरोपी को जंगल से पकड़ा और जिस कुल्हाड़ी से उसने हत्या की। उसे भी जब्त कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, हिरासत के दौरान आरोपी ने खुद को घायल करने की कोशिश की थी।

डोडा जिले के SSP अब्दुल कयूम ने कहा कि IPC की धारा 302, 307 और 342 के तहत थाना गंडोह में FIR दर्ज की गई है और जांच की जा रही है। SSP ने कहा, मृतक ने आरोपी से निर्माण सामग्री ली थी, जिसके कारण दोनों के बीच विवाद हुआ और आरोपी ने हत्या कर दी। मामले की जांच की जा रही है।

वहीं मृतक के बेटे ने किसी तरह के विवाद से इनकार किया। उसका कहना है, कोई विवाद नहीं था। मुझे नहीं पता कि उसने मेरे पिता को क्यों मारा। हम आरोपियों के लिए सख्त से सख्त सजा की मांग करते हैं।

उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग में तबादले, देखें सूची

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments