HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः राजस्व उप निरीक्षक प्रशासन का की पहली कड़ी-तोमर

अल्मोड़ाः राजस्व उप निरीक्षक प्रशासन का की पहली कड़ी-तोमर

राजस्व पुलिस, भूलेख सर्वेक्षण प्रशिक्षण संस्थान के समारोह में पहुंचे डीएम
32 प्रशिक्षु राजस्व उप निरीक्षकों ने पूरा किया सैद्धांतिक प्रशिक्षण

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः राजस्व उप निरीक्षक का प्रशासन की पहली कड़ी के रूप में अहम् स्थान है। इस बात को समझते हुए राजस्व उप निरीक्षकों को पूरी ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए। यह बात डीएम विनीत तोमर ने कहीं। श्री तोमर आज राजस्व पुलिस, भूलेख सर्वेक्षण प्रशिक्षण संस्थान अल्मोड़ा में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। संस्थान में 32 राजस्व उप निरीक्षकों ने आज 09 माह का सैद्धांतिक प्रशिक्षण पूरा किया।

संस्थान में आज राजस्व उपनिरीक्षकों के 09 माह के सैद्धांतिक प्रशिक्षण के समापन के उपलक्ष्य में आज समारोह आयोजित किया गया। जिसमें जिलाधिकारी विनीत तोमर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। समारोह में उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि सैद्धांतिक प्रशिक्षण में जो भी सीखा, उसे अपने व्यवहार में लाकर जनहित के लिए कार्य करें। उन्होंने सभी राजस्व उपनिरीक्षकों को पूरी लगन एवं ईमानदारी से कार्य करने की नसीहत दी।

आज इस संस्थान से 32 राजस्व उपनिरीक्षकों ने 09 माह का सैद्धांतिक प्रशिक्षण पूर्ण किया है। अब ये राजस्व उपनिरीक्षक विभिन्न क्षेत्रों में जाकर 03 माह का व्यवहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। समारोह में संस्थान के कार्यकारी निदेशक शिरीष कुमार ने सभी प्रशिक्षु राजस्व उप निरीक्षकों के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में तहसीलदार अल्मोड़ा कुलदीप पांडे समेत संस्थान के प्रशिक्षक एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments