HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking : गेटों पर तालाबंदी, जनता पर झूठे मुकदमें बर्दाश्त नही...

Almora Breaking : गेटों पर तालाबंदी, जनता पर झूठे मुकदमें बर्दाश्त नही : भय्यू

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

युवा जन संघर्ष मोर्चा ने नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा पर बाजार प्रवेश के तीन गेटों पर लगाये गये तालों को लेकर हुए विवाद पर आम नागरिकों पर झूठे मुकदमे दर्ज करने का आरोप लगाया है। संयोजक मनोज बिष्ट ‘भय्यू’ ने इस मुद्दे को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है।

मीडिया को जारी बयान में मोर्चा के अध्यक्ष मनोज बिष्ट भय्यू ने कहा कि पालिका द्वारा अल्मोड़ा नगर के तीनों गेटों में ताले लगा दिए गए थे। जिसका विरोध मंच ने आम जनमानस और व्यापारियों को साथ लेकर किया। अब नगर पालिका लोगों पर झूठे मुकदमे दर्ज करा रही है, जो सरासर गलत है। उन्होंने चेतावनी दी कि पालिका भविष्य में कोई भी गलत निर्णय आम जन के विरोध में लेगी तो उसका पुरजोर विरोध किया जायेगा।

भय्यू ने कहा कि चाहे पालिका उन पर या उनके समर्थकों के ऊपर कितनी भी झूठे मुकदमे लगा दे, लेकिन विरोध जारी रहेगा। अगर पालिका का ऐसा ही रवैया रहेगा तो उसके खिलाफ संपूर्ण जन मानस व व्यापारियों को लेकर आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि पालिका प्रशासन द्वारा एक महिला पर झूठे मुकदमे दर्ज करना उनकी मानसिकता को दर्शाता है। नगर पालिका लोगों के ऊपर अपना भय दिखाना चाहती है, लेकिन युवा मंच नगर पालिका की इस ओछी हरकत का पुरजोर विरोध करती है। मंच के संयोजक ने कहा कि अगर पालिका अपनी इस गलती के लिए उस महिला से माफी नहीं मांगेगी तो मंच पालिका के खिलाफ आंदोलन करेगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी नगर पालिका की होगी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments