HomeBreaking Newsब्रेकिंग उत्तराखंड : भान्जी के अवैध संबंधों के चक्कर में गई थी...

ब्रेकिंग उत्तराखंड : भान्जी के अवैध संबंधों के चक्कर में गई थी मामी की जान

हरिद्वार। मंगलौर पुलिस थाना में संबंध बनाते देखने वाली मामी को उसकी भान्जी ने ही अपने प्रेमी के माध्यम से मनवाया था। पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। पुलिस ने आज इस मामले का खुलासा किया।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीती 29 अक्टूबर को मंगलौर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग मृतका महिला रिहाना ने अपनी भांजी और उसके प्रेमी को अवैध संबंध बनाते हुए पकड़ लिया था। जिसके बाद से प्रेमी व प्रेमिका डरे हुए थे। उन्होंने बताया कि मृतक महिला की भांजी और उसके प्रेमी अशरफ ने हत्याकांड की रणनीति बनाई। एक दिन लक्सर से टांडा बनेड़ा आते समय बुजुर्ग महिला रास्ते में रुकी।

इस दौरान महिला की भांजी ने अपने प्रेमी को उसके बारे में बता दिया। इस पर प्रेमी अशरफ ने बुजुर्ग को रास्ते में देखा और बाइक पर बैठाते हुए कहने लगा कि घर छोड़ देगा। उनकी रणनीति के अनुसार अशरफ महिला को जंगल में ले गया और वहां उसके सिर में डंडे से प्रहार कर दिया और फिर उसका गला घोटकर मार दिया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त अशरफ उत्तर प्रदेश का निवासी हैए जो लक्सर में रह रहा था। इसी दौरान उसके संपर्क में मृतका की भांजी आ गई और उनके बीच अवैध संबंध बन गए।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments