HomeUttarakhandAlmoraनहीं रहीं लेखिका रीता खनका रौतेला, देह मेडिकल कॉलेज के सुपुर्द

नहीं रहीं लेखिका रीता खनका रौतेला, देह मेडिकल कॉलेज के सुपुर्द

📌 वरिष्ठ पत्रकार जगमोहन रौतेला की पत्नी का निधन

👉 दो वर्षों से जूझ रही थीं कैंसर से

➡️ मृत्यु पूर्व शरीर किया था दान

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। वरिष्ठ पत्रकार जगमोहन रौतेला की पत्नी एवं लेखिका रीता खनका रौतेला का कैंसर की बिमारी के चलते निधन हो गया है। वह पिछले दो वर्षों से कैंसर की बीमारी से जूझ रही थी। उनकी इच्छानुरूप मृत्योपरांत उनकी देह सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज हल्द्वानी को दान कर दी गई है। उनके निधन पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने अल्मोड़ा में शोकसभा कर गहरा शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

ADVERTISEMENTSAd Ad

रीता दो साल से कैंसर की बीमारी से लड़ रही थी। उपचार के चलते कई बार उन्होंने मौत को मात दी थी और वह उठ खड़ी हुई थी, परंतु इस बार जब कीमों थिरेपी के बाद वह उठ नहीं पाई और हमेशा के लिये सो गई। वाहिनी के प्रवक्त दयाकृष्ण कांडपाल ने बताया कि रीता ने हर बार अपने कष्ट को कमतर दिखाने की हिम्मत की। मगर कैंसर जैसी असाध्य बीमारी से हार गईं। श्री कांडपाल ने बताया कि रीता ने पहले ही मृत्यु के उपरांत अपनी देह सुशीला तिवारी मे़ड़िकल कालेज हल्द्वानी को दान करने की इच्छा जाहिर कर दी। उनकी इसी इच्छा के अनुरुप परिजनों ने उनकी देह मेड़िकल कॉलेज हल्द्वानी (Medical College Haldwani) को सौंप दी, ताकि मेडिकल के छात्र इस पर अध्ययन कर कैंसर बीमारी के उपचार के लिए तह तक जा सकें।

शोक सभा में उत्तराखण्ड़ लोक वाहिनी ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए गहरी संवेदना व्यक्त है। शोकसभा में एडवोकेट जगत रौतेला, दयाकृष्ण काण्डपाल, पूरन चन्द्र तिवारी, अजय मित्र सिंह बिष्ट, अजय.रौतेला, रेवा बिष्ट, मुहम्मद हारिस व कुणाल तिवारी आदि शामिल रहे।

दो सगे भाइ बने स्मैक तस्कर, गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments