अल्मोड़ा। उत्तराखंड शासन के न्याय विभाग द्वारा एडवोकेट कौस्तुभ पाण्डेय को तहसील सोमेश्वर में पब्लिक नोटरी नियुक्त किया है। कौस्तुभ पाण्डेय ग्राम ओकाली सोमेश्वर के निवासी हैं।
ADVERTISEMENTS
कौस्तुभ पाण्डेय के सोमेश्वर तहसील में नोटरी पद पर नियुक्ति होने पर एडवोकेट केवल सती, एडवोकेट विमल टम्टा, एडवोकेट रीता दुर्गापाल, एडवोकेट रविन्द्र बिष्ट, एडवोकेट गोकुल जोशी, एडवोकेट भगवती प्रसाद पंत, एडवोकेट कुन्दन लटवाल, एडवोकेट महेश मिश्रा, एडवोकेट दीप चन्द्र जोशी, एडवोकेट मनोज पाण्डेय तथा अन्य अधिवक्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।