HomeBreaking Newsमारपीट प्रकरण : मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, पीआरओ और गनर पर मुकदमा दर्ज

मारपीट प्रकरण : मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, पीआरओ और गनर पर मुकदमा दर्ज

CNE DESK

ADVERTISEMENTS

✒️ सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिए जांच के आदेश

मंगलवार को कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का ऋषिकेश हाईवे पर एक व्यक्ति के साथ हुआ विवाद और मारपीट का मामला तूल पकड़ गया है। कांग्रेस इस मुद्दे को जमकर उछाल रही है। वहीं, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने डीजीपी को पूरे मामले जांच के आदेश दिए हैं। मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल, उनके गनर गौरव राणा और PRO कौशल बिजलवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ज्ञात रहे कि गत दिवस मंगलवार को प्रदेश का राजनैतिक माहौल उस वक्त गरमपा गया, जब सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल होना शुरू हो गया। इस वीडियो में मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल, उनके गनर व पीआरओ एक व्यक्ति से हाथापाई करते दिख रहे हैं।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद मंत्री ने तत्काल अपनी सफाई दी। उन्होंने युवक पर उनके साथ घोर अभद्रता का आरोप लगाया। उनका यहां तक कहना था कि युवक ने उनका कुर्ता फाड़ा और जेब में रखा सब सामान गायब कर दिया।

इधर इस मामले में एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि सुरेंद्र नेगी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ बलवा मारपीट व गाली गलौज की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सुरेंद्र नेगी शिवाजी नगर निवासी है। वह शिवाजीनगर क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नगर निगम पार्षद का चुनाव भी लड़ चुका है। उसकी एक परचून की दुकान भी है।

दोनों ओर से एफआईआर हुई हैं। IPC की धारा 147, 323 और 504 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। ऋषिकेश कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे पहले देर रात पुलिस ने पीटने वाले सुरेंद्र नेगी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया था।

बेमौसम की बारिश, खतरे का संकेत

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments