HomeAccidentबाइक की कार से भीषण टक्कर, अल्मोड़ा के 02 युवक गंभीर, हल्द्वानी...

बाइक की कार से भीषण टक्कर, अल्मोड़ा के 02 युवक गंभीर, हल्द्वानी रेफर

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

ADVERTISEMENTS

✒️ क्वारब के नजदीक मौना रोड पर आमने-सामने की भिड़ंत

यहां अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर नैनीपुल के पास बाइक व कार की आमने-सामने की सीधी भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पहले अल्मोड़ा अस्पताल लाया गया। जहां से हालत नाजुक देखते हुए हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सोमवार शाम को जनपद अल्मोड़ा अंतर्गत विकासखंड लमगड़ा के ग्राम कपकोट निवासी दो युवक बाइक से नैनीताल से अल्मोड़ा को आ रहे थे। बाइक में अभिषेक कपकोटी (28 साल) पुत्र नारायण सिंह कपकोटी तथा नीरज कपकोटी (19 साल) पुत्र नंदन सिंह कपकोटी सवार थे। यह दोनों युवक लमगड़ा के ग्राम कपकोट के रहने वाले बताये जा रहे हैं।

यह बाइक सवार जैसे ही क्वारब के निकट मौना रोड पर पहुंचे तभी सामने से आ रहे कार से इनकी भीषण टक्कर हो गई। यह कार नैनीपुल से मुक्तेश्वर को जा रही थी। टक्कर लगते ही दोनों युवक बाइक के साथ सड़क पर रपट गए। युवकों की चीख-पुकार सुन आस-पास के तमाम लोग मदद को दौड़े।

इस बीच सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज क्वारब बीके आर्य, कांस्टेबल आनंद राणा, प्रेम कुमार व गोपाल बिष्ट मौके पर पहुंचे। जिसके बाद सड़क पर पड़े घायलों को तुरंत अल्मोड़ा बेस अस्पताल भिजवाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों युवकों को हल्द्वानी रेफर कर दिया है। इधर पुलिस के अनुसार कार संख्या यूए 04ए 0380 पंकज कुमार पुत्र सुंदर लाल निवासी ग्राम घना, मुक्तेश्वर चला रहे थे।

अल्मोड़ा में मृत मिला तेंदुवा शावक

भारत में खुला Apple का पहला स्टोर, किराया 42 लाख रुपए महीना
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments