अल्मोड़ा ब्रेकिंग, अभी-अभी : यहां मृत अवस्था में मिला तेंदुवा शावक, भीड़ जमा

Leopard cub found dead : यहां तल्ला जोशीखोला में आर्य कन्या स्कूल के पास एक तेंदुवा शावक का शव मिला है। यहां से गुजर रहे…

मृत अवस्था में मिला तेंदुवा शावक
Leopard cub found dead : यहां तल्ला जोशीखोला में आर्य कन्या स्कूल के पास एक तेंदुवा शावक का शव मिला है। यहां से गुजर रहे कुछ बच्चों ने इसे देखा और अन्य लोगों को सूचित किया। व्यापारी नेता दीपेश चंद्र जोशी 'देवा भाई' ने मामले की सूचना वन विभाग को दे दी है। यहां तेंदुवा शावक के शव को देखने के लिए काफी भीड़ जमा हो गई है।

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी ‘देवा भाई’ ने दूरभाष पर बताया कि उनके तल्ला जोशीखोला स्थित आवास के पास एक तेंदुआ शावक मृत अवस्था में मिला है। उन्होंने वन विभाग को मामले की सूचना दे दी है। इधर मृत पड़े तेंदुवा शावक को देखने काफी लोग जमा हो गये।

शव को देख मौत के कारणों का अंदाजा नहीं लग पा रहा है। यह शावक यहां कब और कैसे पहुंचा होगा, इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिली है। वन विभाग की टीम द्वारा शावक के शव को कब्जे में लिया जायेगा। पोस्टमार्टम या अन्य जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

ज्ञात रहे कि अल्मोड़ा में काफी समय से तेंदुवों की आवाजाही बढ़ रही है। अकसर यह पालतू मवेशियों को अपना शिकार बनाते हैं। नगर क्षेत्र में अधिकतर कुत्तों को यह निवाला बना रहे हैं। कई बार इंसानों पर भी इनके हमले हो जाया करते हैं। यहां आज एक तेंदुवा शावक का शव मिलना चिंताजनक है। चूंकि कहा जाता है कि जब कोई शावक मरता है तो उसकी तलाश में तेंदुवा मां भी जरूर पहुंच जाती है।

विभागीय लापरवाही पर विधायक नाराज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *