HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा में PJMN उत्पादक कंपनी का खुला कार्यालय

अल्मोड़ा में PJMN उत्पादक कंपनी का खुला कार्यालय

👉 भगवती देवी जोशी ने किया उद्घाटन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। PJMN किसान उत्पादक कंपनी हवालबाग का यहां शंकर भवन पोखरखाली में कार्यालय खुल गया है। उद्घाटन श्रीमती भगवती देवी जोशी ने किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि किसानों के उत्पादों को कंपनी उनके गांव से लेगी। साथ ही किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज वितरित किये जायेंगे। साथ ही कृषि उपकरण भी उपलब्ध कराये जायेंगे व कृषि संबंधी जानकारी व प्रशिक्षण दिया जायेगा।

सीईओ शोभा जोशी ने कहा कि किसानों के हितों को ध्यान में रखा जायेगा। उन्होंने सभी सदस्यों से सरकार की योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने को भी कहा। तमाम लोगों को कंपनी के भावी कार्यक्रमों से अवगत भी कराया।

इस मौके पर कंपनी की सीईओ शोभा जोशी के अलावा लेखाकार हिमांशु पांडे, किसान संगठन के बोर्ड आफ मैंम्बर के अध्यक्ष अर्जुन सिंह, कोषाध्यक्ष किरन लटवाल, सचिव नरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष मदन सिंह के अलावा सदस्य नीमा देवी, कमला देवी, दीपा देवी आदि उपस्थित रहे।

राष्ट्रपति मुर्मू ने सुखोई जेट से भरी उड़ान, ऐसा करने वाली दूसरी महिला प्रेसिडेंट

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments