HomeUttarakhandAlmoraदिन दहाड़े आवासीय परिसर के आस—पास मंडरा रहा तेंदुआ, भारी दहशत

दिन दहाड़े आवासीय परिसर के आस—पास मंडरा रहा तेंदुआ, भारी दहशत

​👉 ग्राम सिरसा में कई बकरियों को बनाया निवाला

👉 दिन—दहाड़े चहलकदमी, आ रही गुर्राने की आवाजें

Leopard hovering around the residential complex

सीएनई रिपोर्टर सुयालबाड़ी। क्षेत्र में गुलदार (तेंदुआ) की बढ़ती आवाजाही से जबरदस्त दहशत का माहौल है। यहां एक आवासीय परिसर के आंगन में गुलदार की लगातार चहलकदमी से परिजन दहशत में आ चुके हैं। उन्होंने वन विभाग से मदद की गुहार लगाई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

उल्लेखनीय है कि ग्राम सिरसा, चौनीखेत, चोपड़ा, कूूल, कमोली, छिमी, सुयालबाड़ी के अलावा ढोकाने, कुलगाढ़ आदि में भी आए दिन गुलदारों की आवाजाही देखी जा रही है। इनके द्वारा कई पालतू मवेशियों को शिकार बनाया जा चुका है।

इधर सिरसा गांव में गुलदार कई बकरियों को अपना शिकार बना चुका है। वहीं, पत्रकार अनूप सिंह जीना के आवासीय परिसर के आस—पास तो दिन दहाड़े गुलदार पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि दिन—दहाड़े गुलदार के गुर्राने की आवाजें सुनकर उनके परिजन खासी दहशत में हैं। इसकी आवाजाही की वजह से हमेशा खतरा बना हुआ है। उन्होंने वन विभाग से तत्काल पिंजरा लगा गुलदार को पकड़ने की मांग की है, ताकि लोगों में व्याप्त भय दूर हो सके।

राष्ट्रपति मुर्मू ने सुखोई जेट से भरी उड़ान, ऐसा करने वाली दूसरी महिला प्रेसिडेंट

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments