HomeUttarakhandAlmoraसत्याग्रह आंदोलनः राहुल की सदस्यता रद्द होने से अल्मोड़ा में कांग्रेस उगला...

सत्याग्रह आंदोलनः राहुल की सदस्यता रद्द होने से अल्मोड़ा में कांग्रेस उगला जबर्दस्त गुस्सा

मोदी सरकार ने किया लोकतंत्र खत्म करने जैसा कामः कुंजवाल

केंद्र सरकार पर तानाशाही व हिटलरशाही से काम लेने का आरोप

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा ने पार्टी के राष्ट्रीय नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा लोकसभा सांसद राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने के खिलाफ सत्याग्रह चलाया। इसके लिए बड़ी संख्या में कांग्रेसी गांधी पार्क पर जुटे और सभा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबराकर केन्द्र की मोदी सरकार ने षड्यंत्र के तहत उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द की है। कांग्रेसजनों ने इसे मोदी सरकार को तानाशाही एंव हिटलरशाही सरकार बताया।

सत्याग्रह कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल ने कहा कि आज देश बहुत बुरे दौर से गुजर रहा हैं। देश के लोकतंत्र को खत्म करने का कृत्य किया जा रहा है। केन्द्र की मोदी सरकार ने देश हित के लिए संघर्ष कर रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों का मजबूती से सदन के भीतर एवं बाहर रखा, उससे घबराकर ही मोदी सरकार षड्यंत्र के तहत घिनौने हथियार का इस्तेमाल किया है और देश के संविधान की गरिमा को चोट पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि यह सब धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं। श्री कुंजवाल ने कहा कि दमनकारी मोदी सरकार को वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में उखाड़ फेंकने का संकल्प लेना है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र भोज ’गुडडू’ ने कहा कि आज देश की जनता को बंधुवा मजदूरी के दौर में ले जाने का षड्यंत्र नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा किया जा रहा है। आज देश खोखले नारों व विज्ञापनों की होड़ में सीमित हो गया है। देश का हर वर्ग मंहगाई, बेरोजगारी जैसी ज्वलंत समस्याओं से जूझ रहा हैं। अगर देश का विपक्ष आवाज उठाता हैं, तो विपक्ष के नेताओं के खिलाफ षड्यंत्र रचकर उनकी लोकसभा की सदस्यता को रद्द करना ही मोदी सरकार का कार्य रह गया हैं। उन्होंने कहा कि समय आ गया है कि केन्द्र की छद्मवादी मोदी सरकार को उखाड़ फेंका जाए। कार्यक्रम का संचालन नगराध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी ने किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी मनोज सनवाल, पूर्व प्रांतीय सचिव त्रिलोचन जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष युकां निर्मल रावत, पूर्व नगराध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, पीसीसी सदस्य गोपाल सिंह चौहान, नारायण दत्त पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र बाराकोटी, घनश्याम गुरूरानी, प्रवीण सिंह, सुन्दर राम, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, गीता महरा, छात्रसंघ की छात्रा उपाध्यक्ष रूचि कुटौला, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश अधिकारी, न्याय पंचायत अध्यक्ष हेम आर्य, देवेन्द्र सिंह कनवाल, आनन्द बिष्ट, अमन अंसारी प्रदेश महामंत्री, निजाम कुरेशी, अमित बिष्ट, चन्दन बोरा, आनन्द प्रसाद, हेमचन्द्र पाण्डेय, नितिन रावत, अभिषेक तिवारी, गोविन्द प्रसाद, विनीत बोरा, दिनेश चन्द्र पाण्डेय, रोशन लाल टम्टा, शिखा मुस्यूनी, दीप्ति बनौला, नवीन चन्द्र कोहली, कमल किशोर, महेश चन्द्र आर्या, विरेन्द्र मलाडा, पवन महरा, मोहन देवली, परितोष जोशी, एड. महेश चन्द्र, शरद चन्द्र साह, गोपाल सिंह कनवाल, मोहन नगरकोटी, दीपक मलाडा़, दिनेश नेगी, पान सिंह बिष्ट, अमर सिंह रावत, कार्तिक साह, बाला रावत, सुनील सिंह कठायत, रोहित सत्याल, गौरव सतवाल, जीवन चन्द्र, नरेन्द्र प्रसाद, अमित नेगी, पूरन सिंह सुप्याल, दीपक भट्ट, गिरीश राम, जगदीश चन्द्र पाण्डेय, मनोज बिष्ट आदि अनेक कांग्रेसजन शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments