सीएनई रिपोर्टर गरमपानी। भवाली पुलिस ने 92 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
ADVERTISEMENTS
आज शनिवार को भवाली पुलिस द्वारा क्वारब चौकी क्षेत्र से राजेंद्र प्रसाद पुत्र पूरन राम निवासी भ्यार गांव थाना भवाली जिला नैनीताल के कब्जे से 92 पव्वे अवैध देसी शराब गुलाब मार्का बरामद की गई।
जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना कोतवाली भवाली में आरोपी के विरुद्ध धारा 60 EX ACT पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बालकृष्ण आर्य (चौकी प्रभारी क्वारब), हेड कांस्टेबल प्रेम प्रकाश व कांस्टेबल आनंद राणा शामिल रहे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।