HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: टीबी रोग उन्मूलन को बेहतर कार्य कर रही टीम

बागेश्वर: टीबी रोग उन्मूलन को बेहतर कार्य कर रही टीम

ADVERTISEMENTS

— विश्व क्षय रोग दिवस पर गोष्ठी, विधायक सुरेश गढ़िया ने किया शुभारंभ

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिले के कपकोट में विश्व क्षय रोग दिवस पर गोष्ठी हुई। जिसमें क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और कहा कि क्षय रोग पर अंकुश पाने के लिए जिले की टीम बेहतर कार्य कर रही है। उन्होंने लोगों से निक्षय मित्र बनने के लिए आगे आने की अपील की है। इससे समाज को क्षय रोग से लड़ने के लिए मदद मिलेगी।

⚠️ ऋषिकेश: मर्यादा भूली महिला पर्यटक? सरेआम शराब और हाई वोल्टेज ड्रामा!

तपोवन में शराब पीने से रोकने पर हरियाणा की महिला ने बीच सड़क किया हंगामा...

▶ देखें पूरा वायरल वीडियो

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में विधायक गड़िया ने कहा कि क्षय रोग के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, आशाएं घर-घर जाएंगी। रोग के लक्षण मिलने पर स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी देंगी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग उनका इलाज करेगा। जिले को रोग मुक्त बनाने में सभी का सहयोग जरूरी है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एनएस टोलिया ने बताया कि जिले में 2024 तक उत्तराखंड राज्य से टीबी का उन्मूलन के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलेगा। लोगों को रोग के लक्षण व उपचार बताया जाएगा।

ज्येष्ठ प्रमुख हरीश मेहरा ने एक टीबी मरीज को गोद लिया है। इसके बाद लोक कलाकार प्रह्लाद मेहरा की टीम ने नुक्कड़ नाटक किया। नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट,कपकोट अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार, मनोज पाठक, रोहित पन्त, सतीश काण्डपाल, गौरव बोरा आदि मौजदू रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments