HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: बहुद्देश्यीय शिविर का बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया लाभ

अल्मोड़ा: बहुद्देश्यीय शिविर का बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया लाभ

— प्रमाण पत्र बने, ऋण बंटे और स्वास्थ्य परीक्षण कर पाई दवाएं
— विधायक डा. प्रमोद नैनवाल ने किया शिविर का उद्घाटन, स्टाल देखे

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: राज्य सरकार के एक साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर ‘एक साल नई मिसाल’ के तहत आज जिले के विधानसभा रानीखेत के विकासखण्ड ताड़ीखेत के श्रद्धानंद मैदान में बहुउद्देशीय एवं चिकित्सा शिविर क्षेत्रीय विधायक डा. प्रमोद नैनवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। विधायक डा. नैनवाल ने शिविर में लगे विविध स्टालों का निरीक्षण करते हुए विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया।

विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि बहुउद्देशीय शिविरों के माध्यम से लोगों की अधिकाधिक समस्याओं का निदान किया जाए, ताकि उन्हें जिला व तहसील मुख्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ें। उन्होंने लोगों से अपील की कि विभागीय योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठायें। शिविर में विधायक डा. नैनवाल ने बाल विकास विभाग के माध्यम से 06 महिलाओं को महालक्ष्मी किट, सहकारिता विभाग की दीनदयाल किसान कल्याण योजना के तहत शून्य ब्याज दर पर 06 लाभार्थियों को ऋण, 04 प्रगतिशील किसानों को प्रमाण पत्र, 04 राज्य आन्दोलनकारियों को पेंशन चेक, 17 लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के प्रमाण पत्र वितरित किये।

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख/जिला पंचायत सदस्य धन सिंह रावत, जिला अध्यक्ष भाजपा लीला बिष्ट, संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत जय किशन, जिला विकास अधिकारी केएन तिवारी, जिला पंचायत सदस्य सोनू फर्त्याल, नगर अध्यक्ष मनीष चौधरी, महेश आर्य, सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मुकुल सती ने किया।
अधिसंख्य लोगों को मिला शिविर का लाभ

शिविर में कुल 19 शिकायतें दर्ज की गयी। जिनका निस्तारण करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गए। इस मौके पर राजस्व विभाग ने 12 स्थाई, 16 आय प्रमाण पत्र, 12 हैसियत प्रमाण पत्र, 10 जाति प्रमाण प​त्र, 09 चरित्र प्रमाण पत्र, 02 उत्तर जीवी प्रमाणपत्र बनाए गए। पशुपालन विभाग ने 04 पशुधन बीमा, 110 पशुपालकों को दवा वितरण, आयुर्वेदिक विभाग ने 62 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाईयों का वितरण किया। उद्योग विभाग द्वारा 03 लोगों को मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजनान्तर्गत जानकारी व एमएसवाई नैनो योजना द्वारा 35 लोगों को जानकारी दी गयी। स्वजल विभाग द्वारा व्यक्तिगत शौचालय प्रोत्साहन राशि हेतु 05 प्रपत्र, 02 सार्वजनिक शौचालय के प्रपत्र का वितरण, पंचायतीराज विभाग द्वारा 23 परिवार रजिस्ट्रर ऑनलाईन नकल, 03 जन्म प्रमाण पत्र, 01 मृत्यु प्रमाण पत्र, 05 परिवार संसाधन, 12 पी0एम0 किसान निधि के आवेदन वितरित, समाज कल्याण विभाग द्वारा 14 वृद्वावस्था, 02 दिव्यांग, 03 विधवा पेंशन के आवेदन पत्र प्राप्त किए। पर्यटन विभाग द्वारा 05 आवेदन दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन के आवेदन पत्र वितरित, 12 आवेदन दीनदयाल होमस्टे के वितरित, 14 आवेदन पत्र वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली के वितरित किये गये। उद्यान विभाग द्वारा 48 कृषकों को विभागीय जानकारी, 12 किलो सब्जी बीज का वितरण, 06 नग औद्योनिक यंत्र का वितरण किया गया। पूर्ति विभाग द्वारा 05 राशनकार्ड यूनिट वृद्धि, 06 यूनिट कार्ड निरस्त किये गये। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 18 विकलांग प्रमाण-पत्र बनाये गये। 29 लोगों का शुगर व बीपी की जॉच, 22 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments