HomeBreaking Newsकत्यूरी मंदिर कटारमल की वास्तुकला ने किया अभिभूत, गदगद हुए विद्यार्थी

कत्यूरी मंदिर कटारमल की वास्तुकला ने किया अभिभूत, गदगद हुए विद्यार्थी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज ढोकाने के छात्र—छात्राओं ने शैक्षिक भ्रमण के तहत ऐतिहासिक सूर्य मंदिर कटारमल के दर्शन किए। कत्यूरी शासकों द्वारा निर्मित मंदिर की वास्तुकला को देख विद्यार्थी बहुत प्रफुल्लित हुए।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

समग्र शिक्षा अभियान उत्तराखंड के निर्देश के क्रम में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज ढोकाने के छात्र— छात्राओं द्वारा सूर्य मंदिर कटारमल एव गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय पर्यावरण संस्थान कोसी कटारमल का शैक्षिक भ्रमण किया।

सूर्य मंदिर कटारमल सूर्य देव को समर्पित प्रमुख मंदिरों में एक है। उल्लेखनीय है कि कटारमल एक कत्यूरी राजा द्वारा 9 वीं शताब्दी में बनाया गया था। यह मंदिर पूर्व की ओर पहाड़ी की चोटी पर अल्मोड़ा के सामने अवस्थित है। जो अपने शानदार वास्तुकला, कलात्मक पत्थर नक्काशी, धातु की प्रतिमा, खुबसूरत नक्काशीदार खम्बे और लकड़ी के दरवाजे के लिए विख्यात है।

तत्पश्चात छात्र—छात्राओं द्वारा जीबी राष्ट्रीय पर्यावरण संस्थान कोसी कटारमल का भ्रमण किया। संस्थान के शोध वैज्ञानिकों द्वारा अवगत कराया गया कि किस प्रकार दुर्लभ प्रजाति के पेड़—पौधों का कोशिका द्वारा निर्माण किया जाता है। यह पेड़ पौधे एवं जड़ी—बूटियां अनेक रोगों में चिकित्सा के रूप में सहायक है।

यहां पर स्थित प्रयोगशाला में मृदा परीक्षण एवं पानी की जंच कैसे की जाती है के बारे में भी बताया गया। भ्रमण दल को प्रधानाचार्य वीके सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। शैक्षिक भ्रमण दल में अन्य सदस्य डॉ० मनोज गैड़ा, पुष्कर सिंह, मोहन चन्द्र, श्रीमती लता बिष्ट एवं श्रीमती पुष्पा आर्या रही। भ्रमण कार्यक्रम के सफल आयोजन में अनीता पाण्डे का सहयोग सराहनीय रहा।

यहां होने जा रहा डबल लेन सड़क का निर्माण

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments