कत्यूरी मंदिर कटारमल की वास्तुकला ने किया अभिभूत, गदगद हुए विद्यार्थी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज ढोकाने के छात्र—छात्राओं ने शैक्षिक भ्रमण के तहत ऐतिहासिक सूर्य मंदिर कटारमल के दर्शन किए। कत्यूरी शासकों…

जीआईसी ढोकाने के छात्र—छात्राओं का शैक्षिक भ्रमण

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज ढोकाने के छात्र—छात्राओं ने शैक्षिक भ्रमण के तहत ऐतिहासिक सूर्य मंदिर कटारमल के दर्शन किए। कत्यूरी शासकों द्वारा निर्मित मंदिर की वास्तुकला को देख विद्यार्थी बहुत प्रफुल्लित हुए।

समग्र शिक्षा अभियान उत्तराखंड के निर्देश के क्रम में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज ढोकाने के छात्र— छात्राओं द्वारा सूर्य मंदिर कटारमल एव गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय पर्यावरण संस्थान कोसी कटारमल का शैक्षिक भ्रमण किया।

सूर्य मंदिर कटारमल सूर्य देव को समर्पित प्रमुख मंदिरों में एक है। उल्लेखनीय है कि कटारमल एक कत्यूरी राजा द्वारा 9 वीं शताब्दी में बनाया गया था। यह मंदिर पूर्व की ओर पहाड़ी की चोटी पर अल्मोड़ा के सामने अवस्थित है। जो अपने शानदार वास्तुकला, कलात्मक पत्थर नक्काशी, धातु की प्रतिमा, खुबसूरत नक्काशीदार खम्बे और लकड़ी के दरवाजे के लिए विख्यात है।

तत्पश्चात छात्र—छात्राओं द्वारा जीबी राष्ट्रीय पर्यावरण संस्थान कोसी कटारमल का भ्रमण किया। संस्थान के शोध वैज्ञानिकों द्वारा अवगत कराया गया कि किस प्रकार दुर्लभ प्रजाति के पेड़—पौधों का कोशिका द्वारा निर्माण किया जाता है। यह पेड़ पौधे एवं जड़ी—बूटियां अनेक रोगों में चिकित्सा के रूप में सहायक है।

यहां पर स्थित प्रयोगशाला में मृदा परीक्षण एवं पानी की जंच कैसे की जाती है के बारे में भी बताया गया। भ्रमण दल को प्रधानाचार्य वीके सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। शैक्षिक भ्रमण दल में अन्य सदस्य डॉ० मनोज गैड़ा, पुष्कर सिंह, मोहन चन्द्र, श्रीमती लता बिष्ट एवं श्रीमती पुष्पा आर्या रही। भ्रमण कार्यक्रम के सफल आयोजन में अनीता पाण्डे का सहयोग सराहनीय रहा।

यहां होने जा रहा डबल लेन सड़क का निर्माण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *