HomeUttarakhandAlmoraवनाग्नि सुरक्षा पर हुआ विचार-मंथन, विद्यार्थियों ने भी रखे विचार, पुरस्कृत

वनाग्नि सुरक्षा पर हुआ विचार-मंथन, विद्यार्थियों ने भी रखे विचार, पुरस्कृत

✒️ ताड़ीखेत ब्लॉक मुख्यालय सभागार में वृहद वनाग्नि सुरक्षा गोष्ठी

CNE REPORTER, RANIKHET/अल्मोड़ा वन प्रभाग अल्मोड़ा की रानीखेत रेंज द्वारा ताड़ीखेत ब्लॉक मुख्यालय के सभागार में आयोजित वृहद वनाग्नि सुरक्षा गोष्ठी में वनाग्नि सुरक्षा को लेकर गहन विचार मंथन हुआ। संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत जय किशन द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं से पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रश्नोत्तर किये गए तथा सही जवाब देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

वनाग्नि सुरक्षा कार्यशाला में अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख ताड़ीखेत हीरा सिंह रावत, संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत जय किशन, रानीखेत विधायक प्रतिनिधि कैलाश चंद्र, वन क्षेत्राधिकारी तापस मिश्रा, खंड विकास अधिकारी ललित कुमार, स्याही देवी विकास मंच संयोजक गजेंद्र पाठक आदि उपस्थित रहे।

वनाग्नि सुरक्षा कार्यशाला में रानीखेत के विभिन्न क्षेत्रों से महिला मंगल दल सदस्य, वन पंचायत सरपंच, ग्राम प्रधान, नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत, अटल आदर्श विद्यालय ताड़ीखेत व मॉर्डन स्कूल ताड़ीखेत से स्कूली विद्यार्थियों व शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने वनाग्नि सुरक्षा पर विचार व्यक्त किये तथा क्षेत्र की जनता से वनों को आग से बचाने में सहयोग की अपील की।
कार्यक्रम में संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत जय किशन द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं से पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रश्नोत्तर किये गए तथा सही जवाब देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया।

नवोदय विद्यालय से प्रखर जोशी, निषीगंधा मेलकानी व तनवी भंडारी ने वनाग्नि सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण पर विचार रखे। स्कूली छात्र छात्राओं व क्षेत्र से पहुंची जनता ने वनों को अग्नि से बचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन वन बीट अधिकारी बलवंत भंडारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में रानीखेत वन क्षेत्र से उप वन क्षेत्राधिकारी सतीश आर्या, वन बीट अधिकारी जगदीश बिष्ट, गणेश चंद्र, त्रिभुवन उपाध्याय, नवीन तिवारी, अमर सिंह, उम्मेद सिंह, भुवन पंत, ललित मोहन सिंह रावत, किशन सिंह, प्रमोद कुमार आदि उपस्थित रहे।

यहां एसएसपी ने किए पुलिस कार्मिकों के तबादले

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments