HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर ब्रेकिंगः पत्नी के पेट में पति ने घोंपा चाकू, हायर सेंटर...

बागेश्वर ब्रेकिंगः पत्नी के पेट में पति ने घोंपा चाकू, हायर सेंटर रेफर

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः एक महिला के पेट में उसके पति ने चाकू घोंप दिया। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डाक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। अभी किसी की तरफ से प्राथमिकी पुलिस को नहीं मिली है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

नगर के बैणीमाधव वार्ड निवासी एक 24 वर्षीय विवाहिता को बुधवार की सुबह परिजन जिला अस्पताल लेकर आए। उन्होंने डाक्टरों को बताया कि महिला के पेट में उसके पति ने चाकू घोंप दिया है। डा. हिमांशु ने बताया कि महिला के दाएं तरफ पेट में चाकू के निशान हैं। चाकू लगभग दो से तीन सेमी अंदर गया है, हालांकि उसकी जान बच गई है और उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद सीट स्कैन आदि के लिए महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस को सूचना दी गई है। कोतवाल कैलाश सिंह नेगी ने बताया कि महिला ने 112 पर भी सूचना दी है। अस्पताल से भी सूचना मिली है। घटना की जांच प्रारंभ कर दी है। अभी किसी की तरफ से प्राथमिकी नहीं आई है। पुलिस घटना की सभी कोणों से जांच कर रही है।

लड़की को बचाने को नहर में कूदा लड़का, वह तो बच गई, चली गई युवक की जान

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments