HomeAccidentलालकुआं : घर जा रहे युवक की सांड से टकराने से मौत,...

लालकुआं : घर जा रहे युवक की सांड से टकराने से मौत, परिजनों में कोहराम

लालकुआं| हल्द्वानी से बिंदुखत्ता स्थित अपने घर जा रहे युवक की बाइक सांड से टकरा गई, इस हादसे में युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार की देर शाम बिंदुखत्ता के शास्त्रीनगर निवासी 32 वर्षीय मनोज जोशी पुत्र भोला दत्त जोशी हल्द्वानी से अपने घर जा रहा था कि राजीव नगर बोरिंग पट्टा के पास उसकी बाइक अचानक सड़क पर आए सांड से टकरा गई। जिससे मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजन उसे हल्द्वानी चिकित्सालय ले गए, लेकिन हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां बरेली भोजीपुरा स्थित राममूर्ति चिकित्सालय में मंगलवार देर रात मनोज की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक के दो मासूम बच्चे हैं, उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

उत्तराखंड में आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले, देखें सूची

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments