HomeUttarakhandUdham Singh Nagarरुद्रपुर : कूड़ा कलेक्शन के यूजर्स चार्ज का जिम्मा अब महिलाओं के...

रुद्रपुर : कूड़ा कलेक्शन के यूजर्स चार्ज का जिम्मा अब महिलाओं के हाथ

रुद्रपुर| नगर निगम द्वारा किया जाने वाला डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के यूजर्स चार्ज का जिम्मा अब महिला स्वयं सहायता समूह संभालेगा। समूह की 89 महिलाओं को यह जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

बता दें अब तक कूड़ा कलेक्शन के यूजर्स चार्ज का कलेक्शन अनुबंधित फर्म द्वारा ही किया जाता था। अब ये काम महिला स्वयं सहायता समूह संभालेगा। नगर निगम ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए महानगर को दो जोन में बांटा गया है। दोनों जोनों में यूजर्स चार्ज वसूलने के लिए नगर निगम के महिला स्वयं सहायता समूहों में से 89 महिलाओं का चयन कर नारी शक्ति सेना के नाम से एक महिला समूह बनाया गया है। यह समूह अब घर घर जाकर यूजर्स चार्ज वसूल करेगा। साथ ही कूड़ा कलेक्शन में आ रही दिक्कतों का समाधान भी करवायेगा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने कहा कि शहर को स्वच्छ व सुन्दर बनाने के लिए सराहनीय पहल की गई है। उन्होंने कहा कि यूजर चार्जेज़ वसूलने के साथ-साथ जनता को गीला एवं सूखा कूड़ा निस्तारण आदि के बारे में भी विशेष तौर पर जागरूक किया जाये। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन हर घर से कूड़ा उठाया जाये तथा कूड़ा कलेक्शन के समबन्ध में किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर तुरन्त कार्यवाही की जाये।

नारी शक्ति सेना के लिए चयनित की गयी महिलाओं को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में प्रशिक्षण दिया गया और इसके बाद मेयर रामपाल सिंह, जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त तथा मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा ने संयुक्त रूप से महिलओं को आईडी कार्ड वितरित किये।

उत्तराखंड : गाय ने दिया छह पैर और दो पूंछ वाले बछड़े को जन्म, देखें तस्वीरें

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments