HomeUttarakhandNainitalऑपरेशन कामधेनु : पशुओं को आवारा छोड़ा तो मालिकों पर कार्रवाई

ऑपरेशन कामधेनु : पशुओं को आवारा छोड़ा तो मालिकों पर कार्रवाई

ADVERTISEMENTS

✒️ 58 गौवंशी पशुओं का पंजीकरण

CNE Nainintal /उत्तराखंड पुलिस द्वारा संपूर्ण प्रदेश में गौवंश के संरक्षण और पुनर्वास के लिए संपूर्ण प्रदेश में ऑपरेशन कामधेनु चलाया जा रहा है। ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाने हेतु जनपद नैनीताल स्तर पर पंकज भट्ट एसएसपी नैनीताल द्वारा अधीनस्थ पुलिस अधिकारी/कर्मचारी गणों को निर्देशित किया गया है।

नैनीताल पुलिस द्वारा आवारा पशुओं को पशुपालन विभाग के माध्यम से गौ सेवा सदन एवं गौशालाओं में भेजा जा रहा है। इसके अलावा स्थानीय पुलिस प्रत्येक घर-घर जाकर पालतू मवेशियों का डाटा संकलन कर पशुपालन विभाग के माध्यम से उनका रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं और पालतू मवेशियों को आवारा छोड़ने पर संबंधित मालिकों पर भी कार्यवाही की जा रही है।

ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाने के उद्देश्य से डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल के पर्यवेक्षण में मनोज नयाल, थानाध्यक्ष बेतालघाट के नेतृत्व में थाना पुलिस एवम् पशुपालन विभाग के डॉ. हरजीत सिंह, पशु चिकित्साधिकारी व टीम द्वारा आब तक 58 गौवंश का रजिस्ट्रेशन करवाकर टैगिंग की गई है। जिससे आवारा पशुओं के कारण बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जाय तथा मवेशियों को संरक्षण मिल सके। टीम में मनोज नयाल (थानाध्यक्ष बेतालघाट), डॉ. हरजीत सिंह (पशुपालन विभाग), उप निरीक्षक गौरव जोशी, कांस्टेबल दीपक सामंत, रामकृपाल आदि शामिल रहे।

दो आरोपियों की हुई जमानत अर्जी खारिज, इस मामले में हुई सुनवाई

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments