HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: जिले का मान बढ़ाने पर विद्यालय पर सम्मानित हुई मनीषा व...

बागेश्वर: जिले का मान बढ़ाने पर विद्यालय पर सम्मानित हुई मनीषा व शिक्षक डा. दफौटी

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: राष्ट्रीय कला उत्सव में पहला स्थान प्राप्त करके जिले का मान बढ़ाने वाली राजकीय इंटर कालेज सलानी की छात्रा मनीषा रावल का विद्यालय में सम्मान किया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति एवं अभिभावक शिक्षक संघ ने मनीषा के मार्गदर्शक शिक्षक डा. हरीश दफौटी, मनीषा की माता बसंती देवी व पिता सुंदर सिंह को भी सम्मानित किया।

ADVERTISEMENTS

कला उत्सव में राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान हासिल करने वाली राजकीय इंटर कालेज सलानी की मनीषा और कला शिक्षक डा. दफौटी को दिल्ली में आयोजित परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में हिस्सा लेने, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात करने तथा गणतंत्र दिवस परेड समेत अन्य कार्यक्रमों में भागीदारी करने का मौका मिला। दिल्ली से वापस लौटने के बाद गुरुवार को विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मनीषा को प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र ने 2500 रूपये का पुरस्कार प्रदान किया। कार्यक्रम में सभी ने मनीषा व शिक्षक डा. दफौटी की सराहना की। पीटीए अध्यक्ष गोपाल दत्त जोशी और एसएमसी अध्यक्ष बलवंत सिंह ने मनीषा को लाहुरघाटी का गौरव बताया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments