HomeCrimeउत्तराखंड के युवक ने लिव इन रिलेशनशिप में रह रही युवती को...

उत्तराखंड के युवक ने लिव इन रिलेशनशिप में रह रही युवती को उतारा मौत के घाट

ADVERTISEMENTS

रुद्रपुर/गदरपुर| उत्तराखंड के गदरपुर क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने कोच्ची (केरल) में लिव इन पार्टनर (Live-in Relationship) की धारदार हथियार से हत्या कर दी और फरार हो गया। केरल पुलिस ने हमले में प्रयुक्त हथियार कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

मामला संज्ञान में आने पर गदरपुर पुलिस आरोपी के घर की निगरानी कर रही है। पिछले महीने आरोपी अपने घर आया था। ग्राम महतोष निवासी एक युवक केरल के कोच्चि शहर में एक सेलून में करीब छह वर्षों से काम कर रहा था।

बताया गया कि अरुणाचल प्रदेश की युवती से उसकी मुलाकात हुई और दोस्ती बढ़ने पर दोनों लिव इन रिलेशन में रहने लगे। पुलिस ने बताया कि 3 दिसंबर को किसी बात पर दोनों के बीच विवाद बढ़ा तो युवक ने युवती के दोनों हाथ पाटल से काट दिए। और फरार हो गया।

युवती ने अस्पताल में तोड़ा दम

आनन-फानन युवती को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने पर सोमवार सुबह युवक के परिजनों को भी घटना का पता चला। परिजनों ने बताया कि युवक 23 नवंबर को अपनी बहन की शादी में आया था।

तीन दिन रुकने के बाद चला गया था। उसके बाद से कोई संपर्क नहीं हुआ। एसपी सिटी मनोज कत्याल का कहना है कि आरोपी के घर के बाहर निगरानी बढ़ा दी गई है। यदि वह क्षेत्र में आएगा तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अकल्पनीय : पृथ्वी में रह जायेंगी सिर्फ महिलाएं, नहीं होंगे पुरुष, बड़ी रिसर्च

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments