उत्तराखंड : पूजा का प्रसिद्ध कंपनी एटलासियन में चयन, पैकेज 84.88 लाख

0
उत्तराखंड : पूजा का प्रसिद्ध कंपनी एटलासियन में चयन, पैकेज 84.88 लाख
Image Source: Social Media

देहरादून| उत्तराखंड की बेटियां किसी से कम नहीं हैं, छात्रा पूजा ने अपने जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। जी हां ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी (Graphic Era Hill University) में बीटेक की वर्ष 2023 बैच की छात्रा पूजा ने सालाना 84.88 लाख रुपये का पैकेज पाकर रिकार्ड बना दिया है।


ADVERTISEMENTS

कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (Computer Science Engineering) की छात्रा पूजा को यह पैकेज प्रतिष्ठित साफ्टवेयर कंपनी एटलासियन ने ऑफर किया है। टिहरी गढ़वाल जिले के सकलाना क्षेत्र के घेना गांव निवासी पूजा के पिता जय सिंह ठेकेदार हैं।

Puja ने इस कामयाबी के लिए अपने अभिभावकों के साथ ही ग्राफिक एरा को श्रेय दिया है। पूजा ने कहा कि संस्थान के चेयरमैन प्रो. कमल घनशाला खुद क्लास लेकर कठिन विषयों को भी बहुत सहज ढंग से समझाते हैं।

ग्राफिक एरा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन प्रो. कमल घनशाला ने छात्रा को बधाई देते हुए कहा कि कारपोरेट जगत की जरूरतों का सही ढंग से आकलन करके उन्हें शिक्षा से जोड़ने और नई तकनीकें सिखाने की व्यवस्था से ग्राफिक एरा को वर्ल्ड रैंकिंग में जगह मिली है।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने निकाली 238 पदों पर भर्ती

ADVERTISEMENTS