HomeUttarakhandAlmoraकैंची धाम पहुंचे विराट कोहली व अनुष्का शर्मा, बाबा का लिया आशीर्वाद

कैंची धाम पहुंचे विराट कोहली व अनुष्का शर्मा, बाबा का लिया आशीर्वाद

⏩ कर रहे हैं कुमाऊं की खूबसूरत वादियों का दीदार, बाबा का भक्त है परिवार

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी

ADVERTISEMENTSAd

आस्ट्रेलिया में टी 20 वर्ल्ड कप के बाद बाबा नीम करोली महाराज के भक्त भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली इन दिनों कुमाऊं की खूबसूरत वादियों के दीदार कर रहे हैं। वह गत दिवस बुधवार को अपनी पत्नी सिने तारिका अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ सैनिक स्कूल घोड़ाखाल पहुंचे। वहीं, आज सुबह उन्होंने कैंची धाम के दर्शन किये और आरती में भी शामिल हुए।

आज गुरुवार सुबह उन्होंने पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ नीब करोरी बाबा का आशीर्वाद ग्रहण किया। ज्ञात रहे कि उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने सितंबर माह में भी विराट के शतक के बाद बाबा नीब करौरी की फोटो शेयर की थी। समझा जा रहा है कि उन्होंने विराट के लिए जो मुराद मांगी थी वह पूरी होने पर वह ही वह अब परिवार के साथ मंदिर दर्शन को पहुंची हैं।

विराट कोहली व उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा की बाबा नीम करौली महाराज के प्रति आस्था का पता तब चला जब एशिया कप में विराट के अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद शतक लगाने के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर बाबा नीब करौरी महाराज की एक फोटो शेयर की थी। यह पोस्ट उनके खूब वायरल भी हुई थी।

विराट परिवार सहित हेलिकॉप्टर से भवाली स्थित घोड़ाखाल हैलीपैड पर उतरे थे। आज भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने यहां बाबा नीम करौली महाराज को शीष नवाया और आरती में शामिल होने के बाद प्रसाद ग्रहण किया। इससे पूर्व गत दिवस वह बुधवार को अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ सैनिक स्कूल घोड़ाखाल पहुंचे थे। आज गुरुवार सुबह जब विराट कोहली भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में स्थित कैंची धाम मंदिर पहुंचे, तो उनके साथ फोटो खिंचाने वालों की होड़ मच गई। इस दौरान स्थानीय लोगों व मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने विराट कोहली संग फोटो भी खिंचवाई।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments