HomeBreaking Newsशानदार पहल : अब यहां पालिका मैदान में हर बुधवार को लगेगा...

शानदार पहल : अब यहां पालिका मैदान में हर बुधवार को लगेगा महिला बाजार

ADVERTISEMENTS

✒️ पालिका नि:शुल्क करायेगी जगह उपलब्ध

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी/भवाली

नगर पालिका परिषद भवाली ने पहाड़ की महिलाओं व समूहों को अपने स्व​ निर्मित उत्पाद बेचने के नि:शुल्क महिला बाजार उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है, जिसको लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है। तय किया गय है कि अब हर बुधवार को महिला बाजार लगाया जाएगा।

नगर के पॉलिका मैदान में महिला बाजार लगाने को लेकर आज यहां पालिका सभागार में महिला समूहों के साथ पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ। इस मौके पर पवन कुमार, गोपाल प्रसाद, चंदन ने समूह बनाने के उद्देश्य व मिलजुलकर काम करने के लाभ के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि समूह बनाकर एक बडी़ रकम इकट्ठा कर व्यापार शुरू किया जा सकता है।

पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने कहा कि अब हर बुधवार को महिला बाजार लगाया जाएगा। पहाड़ी क्षेत्र की महिलाओं व समूहों को अपने उत्पाद बेचने के लिए महिला बाजार में सुविधा मिलेगी। पालिका निःशुल्क महिला समूहों को बाजार उपलब्ध कराएगी। इसमें रामगढ़, भीमताल, ओखलकांडा, बेतालघाट, गरमपानी के सभी ब्लॉकों के महिला समूह बाजार लगा सकते हैं। उन्होंने बताया कि सफाई अभियान के दौरान सीडीओ संदीप तिवारी, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल से इस संबंध में वार्ता हुई थी।

सीडीओ के समक्ष महिला बाजार को लेकर प्रस्ताव रखा गया था। जिस पर उन्होंने अपनी सहमति दे दी है। ज्ञात रहे कि भवाली में हर बुधवार को बाजार बंद रहता है। उस दिन पालिका मैदान में महिला समूहों द्वारा अपने उत्पाद बाजार लगाकर बेचे जायेंगे। पहाड़ी क्षेत्र के किसी भी ब्लॉक की महिला समूह बाजार में दुकान लगा सकती है। आगामी बुधवार से बाजार लगाने के प्रयास किये जा रहे हैं। बैठक में पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा के अलावा अधिशासी अधिकारी संजय कुमार, एसबीआई मैनेजर मनीष मिश्रा, प्रियंका जोशी, उमा जोशी, इंद्र कपिल, गौरव नेगी आदि उपस्थि​त रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments