HomeUttarakhandAlmoraAlmora: द्वाराहाट से गुम हुई लड़की राजस्थान में मिली

Almora: द्वाराहाट से गुम हुई लड़की राजस्थान में मिली

ADVERTISEMENTS

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

— घर से चले गई थी बिना बताए, ​गुमशुदगी के बाद पुलिस ने की छानबीन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिलांतर्गत द्वाराहाट थाना क्षेत्र से एक लड़की गत 28 अक्टूबर को बिना बताए घर से निकली और गुमशुदा हो गई। गुमशुदगी के बाद पुलिस की गहन छानबीन में लड़की का जयपुर राजस्थान होना पाया गया। पुलिस टीम वहां पहुंची और गुमशुदा लड़की को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि उप जिला मजिस्ट्रेट द्वाराहाट के आदेश पर लड़की को उसके परिजनों के सुपर्द कर दिया गया है।

मामले के मुताबिक गत 29 अक्टूबर 2022 को थाना क्षेत्र द्वाराहाट अंतर्गत निवासी एक महिला तहरीर दी थी कि उसकी पुत्री 28 अक्टूबर 2022 को बिना बताए घर से कहीं चली गई है। इस तहरीर पर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। इसके बाद थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने गुमशुदा की तलाश के लिए उप निरीक्षक राजेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की। पुलिस टीम ने सुरागरसी—पतारसी करते हुए लोगों से जानकारी जुटाई और साईबर सेल अल्मोड़ा की मदद ली।

अथक प्रयास के बाद पता चला कि बालिका जयपुर राजस्थान है। इसके बाद पुलिस टीम ने बालिका को गत 02 नवंबर 2022 को जयपुर राजस्थान से सकुशल बरामद कर लिया और यहां लाकर न्यायालय उप जिला मजिस्ट्रेट द्वाराहाट के समक्ष पेश किया। उप जिला ​मजिस्ट्रेट द्वाराहाट के आदेशानुसार बरामद बालिका को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

1 Comment

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments