HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : हस्ताक्षर अभियान को महिलाओं का मिला बड़ा समर्थन

अल्मोड़ा : हस्ताक्षर अभियान को महिलाओं का मिला बड़ा समर्थन

ADVERTISEMENTS

✒️ बालेश्वर वार्ड पहुंचे व्यापारी, तहसील वापास लाने की मांग

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

तहसील को पूर्ववत स्थान में स्थापित करने की मांग को लेकर नगर व्यापार मंडल द्वारा चलाया जा रहा हस्ताक्षर अभियान जोर-शोर से जारी है। आज शुक्रवार को बालेश्वर वार्ड में चलाये गये अभियान में बड़ी संख्या में महिलाओं ने आकर व्यापार मंडल को समर्थन दिया।

बालेश्वर वार्ड में चले हस्ताक्षर अभियान के दौरान महिलाओं ने आगे आकर अपना समर्थन दिया और भविष्य में भी पूर्ण सहयोग देने के लिए साथ खड़े रहने का आश्वाशन दिया। सभी का कहना था कि तहसील नगर क्षेत्र में ही रहनी चाहिए और इसमें सभी ने एकजुट होकर जनता से इस आंदोलन को सफल बनाने की अपील करी।

हस्ताक्षर अभियान के दौरान मानस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक कमल बिष्ट, मां नंदा सर्वदलीय समिति की गीता मेहरा, दीपा भंडारी, हिमानी जोशी, पूरन चन्द्र जोशी, शोबन सिंह भंडारी, प्रियांशु रौतेला, रेखा बिरोडिया, अनीता सिरारी, पदमा गैडा, हिमानी जोशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, उपाध्यकष प्रीतेश पांडे, सचिव मयंक बिष्ट, कार्तिक साह, अमन नज्जौन आदि उपस्थित थे। कल शनिवार को यह अभियान माल रोड में चलाया जाएगा, जिसमें कई अन्य संगठन भी साथ रहेंगे।

इससे पूर्व गत दिवस बृहस्पतिवार को गंगोला मोहल्ला, थाना बाजार, मल्ली बाजार में चलाया गया। जिसमे पूर्व सभासद किशन लाल, किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष हरीश कनवाल, पालिका सभासद पूर्व नगर व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दीपक वर्मा, पूर्व उपसचिव व्यापार मंडल वकुल साह, पवन साह, बलवंत राणा, कमल बिष्ट आदि ने नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ हस्ताक्षर अभियान में अपना समर्थन और सहयोग दिया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments