पंतनगर| गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पंतनगर में आयोजित होने वाला 112 वां अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी 14 अक्टूबर के स्थान पर अब 17 से 20 अक्टूबर 2022 तक आयोजित होगा। भारी बारिश के चलते पंतनगर प्रशासन ने ये फैसला लिया हैं।
ADVERTISEMENTS
वहीं असुविधा के लिए पंतनगर विश्वविद्यालय प्रशासन ने अत्यन्त खेद व्यक्त किया है। प्रशासन ने आशा व्यक्त करते हुए कहा है कि आपका सभी का सहयोग विश्वविद्यालय को पूर्व की भांति प्राप्त होता रहेगा ऐसी कामना करते हैं।