HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: उत्तराखंड में पर्यावरणीय व आर्थिक बेहतरी के लिए राष्ट्रीय संगोष्ठी में...

अल्मोड़ा: उत्तराखंड में पर्यावरणीय व आर्थिक बेहतरी के लिए राष्ट्रीय संगोष्ठी में होगा मंथन

ADVERTISEMENTS

— ग्रीन हिल्स संस्था ने शुरू की नई पहल
— मीडिया की भूमिका पर भी होगी चर्चा
— 09 अक्टूबर को फलसीमा में आयोजन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
ग्रीन हिल्स संस्था द्वारा अल्मोड़ा में 09 अक्टूबर को राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की जा रही है। जिसमें उत्तराखंड के सामाजिक, पारिस्थितिकीय, पर्यावरणीय व ​आर्थिकी के क्षेत्र में समृद्धि लाने की दिशा में मंथन होगा और इसमें मीडिया की भूमिका पर विचारों का आदान—प्रदान होगा। यह संगोष्ठी उदयशंकर नाट्य अकादमी फलसीमा में होगी।

ग्रीन हिल्स संस्था अल्मोड़ा की सचिव वसुधा पंत ने यहां एक होटल में प्रेसवार्ता आयोजित कर बताया लंबे एवं कठिन संघर्ष के बाद 9 नवम्बर 2000 को उत्तराखंड राज्य बना है। पर्वतीय राज्य के निर्माण के वक्त प्रत्येक प्रदेशवासी की अपेक्षा रही थी ​कि नये उत्तराखंड राज्य में सामाजिक, पारिस्थितिकी एवं वित्तीय समृद्धि होगी, किंतु अफसोसजनक कि इसकी पहचान पर्यावरणीय एवं पारिस्थितिकीय अर्थ व्यवस्था से इतर मदिरा राजस्व व भूमि तक सिमट कर रह गई है। उन्होंने कहा कि देवभूमि को सर्वोत्तम कार्य स्थली एवं निवास स्थली के रूप में विशिष्ट मान्यता एवं पहचान मिली है, किंतु अब कई प्रत्यक्ष एवं परोक्ष कारणों से अपने गठन के दो दशकों बाद भी देवभूमि उत्तराखंड में राजस्व का जरिया मदिरा को माना जाता है। उन्होंने कहा कि इसी बात पर मंथन के बाद संस्था ने अमृत महोत्सव वर्ष के शुभ अवसर पर एक नई पहल शुरू करने की ठानी है। जिसके तहत पारिस्थितिकी, पर्यावरणीय व सामाजिक विकास में सुधार के विकल्प तलाशे जाएंगे।

इसी क्रम संस्था ने आगामी 09 अक्टूबर 2022 को फलसीमा स्थित उदयशंकर नाट्य अकादमी में एक राष्ट्रीय संगोष्ठी रखी है। जिसमें उत्तराखंड के पारिस्थितिकी, आर्थिकी, पर्यावरणीय व सामाजिक उत्थान पर विस्तृत चर्चा होगी और जानकारों से रायशुमारी होगी। इसके साथ ही सामाजिक उत्थान के साथ पर्यावरणीय संरक्षण व आर्थिक मजबूती के लिए मीडिया की भूमिका पर विचारों का आदान—प्रदान होगा। उन्होंने बताया कि इसमें विभिन्न प्रांतों से अनुभवी व जानकार लोगों तथा मीडिया से जुड़े लोगों को आमंत्रित किया गया है।

संस्था से एक प्रमुख स्वयंसेवी के रूप में जुड़ी अधिवक्ता भावना जोशी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से अपराह्न 02 बजे तक चलेगा। इस संगोष्ठी में नीति निर्देशक तत्वों को अधिक गति व सम्मान देने के लिए चर्चा होगी। भावना ने बताया कि इसके अलावा संगोष्ठी के मध्य में मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दो ओरिएंटेशन प्रोग्राम भी होंगे। उन्होंने मीडिया से जुड़े सभी लोगों से इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने की अपील की। प्रेसवार्ता के दौरान युसुफ तिवारी व भूपेंद्र बल्दिया समेत अन्य लोग शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments