HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी से कुमाऊं का सफर होगा आसान, 15 अगस्त पर नए रानीबाग...

हल्द्वानी से कुमाऊं का सफर होगा आसान, 15 अगस्त पर नए रानीबाग पुल की सौगात

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

हल्द्वानी अपडेट। पहाड़ों को जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। जी हां कुमाऊं और भाबर को जोड़ने वाला रानीबाग पुल बनकर तैयार हो गया है। जिसका उद्घाटन सोमवार 15 अगस्त को किया जाएगा। ऐसे में अब लोगों को रानीबाग में घंटों पुल पार करने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। नया पुल बनने से आवाजाही में काफी सहूलियत मिलेगी।

ADVERTISEMENTSAd

रानीबाग में पुराने पुल का निर्माण साल 1965 में हुआ था। जो काफी जर्जर हो चुका था। ऐसे में यहां पर नया पुल बनाने का प्रस्ताव तैयार किया। जिसके बाद हिलवेज कंपनी ने अपने ऋषिकेश स्थित इंजीनियरिंग वर्कशाप में लोहे के गार्डर से 294 टन का पुल तैयार किया।

इस पुल (Ranibagh Bridge) को बनाने में 7 करोड़ 17 लाख की लागत लगी है। वहीं, पुल के शुरू हो जाने से कुमाऊं की जनता समेत भीमताल, भवाली, रामगढ़, मुक्तेश्वर आने वाले पर्यटकों को इसका लाभ मिलेगा।

इससे पहले लोनिवि ने अप्रैल 2022 तक पुल निर्माण कार्य पूरा करने को कहा था। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के निरीक्षण और फटकार के बाद कार्यदायी संस्था ने काम में तेजी लाते हुए पुल का निर्माण किया है। नैनीताल डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि 15 अगस्त को पुल को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा, जबकि बड़े वाहन पुराने पुल से ही चलेंगे। ट्रायल के बाद बड़े वाहनों को भी इस पुल से गुजरने की अनुमति दी जाएगी।

मौसम अपडेट : उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments