HomeUttarakhandNainitalनैनीताल में आज उमड़ा आस्था, भक्ति व श्रद्धा का जन सैलाब

नैनीताल में आज उमड़ा आस्था, भक्ति व श्रद्धा का जन सैलाब

ADVERTISEMENTS

नैनीताल| सरोवर नगरी नैनीताल में 1 सितंबर से 7 सितंबर तक चल रहे मां नन्दा महोत्सव का आज मां नन्दा-सुनंदा के डोले के नगर भ्रमण और गाजे बाजे के साथ विसर्जन के साथ समापन हुआ और मां अगले वर्ष फिर मिलने के जय जयकार वादे के साथ ही भक्तों ने मां को नम आंखों से विदाई दी।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

इस दौरान नगर में भक्ति और आस्था का आपार जन सैलाब देखने को मिला। वहीं मण्डलायुक्त कुमाऊं दीपक रावत, डीआईजी कुमाऊं नीलेश आनन्द भरणे, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने मां नन्दा-सुनंदा के दर्शन करते हुए जनपद की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

वहीं मेले में मां की विदाई में देश-विदेश एवं दूर-दराज से लाखों श्रद्धालु ने बढ़-चढ़कर शिरकत की, मां नन्दा-सुनंदा का फूलों की वर्षा से जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान जगह-जगह भजन कीर्तन के साथ ही भंडारे का आयोजन भी हुआ। और पूरा शहर नन्दामयी आस्था में सरोबार नजर आया। मां के डोले को भक्तों के दर्शनार्थ पूरे शहर में भ्रमण कराया गया। उसके बाद पूरी विधि विधान से नैनी सरोवर में मां की मूर्तियों का विसर्जन किया गया।

इस अवसर पर मण्डलायुक्त कुमाऊं दीपक रावत, डीआईजी कुमाऊं नीलेश आनन्द भरणे, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी पंकज भट्ट के साथ ही मन्दिर समिति के पदाधिकारी के साथ ही भारी संख्या श्रद्धालु उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : UKSSSC पेपर लीक में आयुर्वेद व पैरामेडिकल कॉलेज का मालिक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments