HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: भारत जोड़ो अभियान से विपक्ष पर हमला करेगी कांग्रेस

Bageshwar: भारत जोड़ो अभियान से विपक्ष पर हमला करेगी कांग्रेस

  • युवाओं के साथ खिलवाड़ के मुद्दे पर सरकार को करेगी बेनकाब
  • भारत जोड़ा यात्रा के जिला संयोजक ऐठानी की प्रेसवार्ता

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
भारत जोड़ो यात्रा के जिला संयोजक हरीश ऐठानी ने कहा कि कांग्रेस भारत जोड़ो अभियान के माध्यम से विपक्ष पर हमला करेगी। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली भाजपा सरकार को बेनकाब करेगी। कांग्रेस में परिवारवाद की बात करने वाले प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी की पार्टी में आज नौकरी में परिवावरवाद लिप्त है। कांग्रेस इसे कतई सहन नहीं करेगी। यात्रा के माध्मय से लोगों को जागरूक करेगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad

कुमाउं मंडल विकास निगम के विश्राम गृह में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने कहा प्रदेश सरकार युवाओं के साथ धोखाधड़ी कर रही है। सरकारी नौकरियां लाखों रुपये में बेची जा रही हैं। उज्जवला गैस भरने के लिए लोगों के पास पैसे नहीं है। जुमलेबाजी से लोगों को बहुत दिनों तक नहीं ठगा जा सकता है। केंद्र और राज्य सरकार घोटालों में घिरी हुई है। युवाओं का भविष्य बर्बाद करने वालो के खिलाफ कांग्रेस मुखर है। भारत जोड़ो यात्रा द्वारा जिला स्तर तक बूथवार लोगों को जागरूक करेंगी। इस मौके पर लोकमणी पाठक, राजेंद्र टंगड़िया, नगर पंचायत अध्यक्ष कपकोट गोविंद बिष्ट, सुनील भंडारी, गीता रावल, सुनीता टम्टा, दीपक गड़िया, किशन कठायत आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments