HomeUttarakhandBageshwarबिग ब्रेकिंग, बागेश्वर : बुजुर्ग ने सरयू में लगाई छलांग, मौत

बिग ब्रेकिंग, बागेश्वर : बुजुर्ग ने सरयू में लगाई छलांग, मौत

ADVERTISEMENTS

➡️ आरोप : लोगों ने किया बचाने का प्रयास, नहीं पहुंची एंबुलेंस

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

एक बुजुर्ग ने समण मंदिर के समीप सरयू नदी में छलांग लगा दी। उन्हें बचाने के लिए स्थानीय लोग नदी में कूद गए। नदी से उन्हें बाहर निकाला गया। आरोप है कि एंबुलेंस नहीं आने पर बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रख दिया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुटी है।

मंगलवार को लगभग साढ़े चार बजे बिलौनासेरा के समण ग्वल मंदिर के समीप एक बुजुर्ग ने सरयू नदी में छलांग लगा दी। वह डूबने लगे और आसपास के लोग वहां खड़े थे। स्थानीय निवासी जगदीश प्रसाद और बालकृष्ण बुजुर्ग को बचाने के लिए नदी में कूद गए। उन्हें बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस को फोन किया। आरोप है कि एंबुलेंस नहीं आने पर बुजुर्ग ने तड़फ-तडफ कर दम तोड़ दिया। समाजसेवी बालम ने कहा कि उन्हें बचाने का पूरा प्रयास किया गया। लेकिन उनका प्रयास नाकाम रहा। पानी से बाहर निकाले के बाद उसकी सांसें चल रही थी। एंबुलेंस समय पर आ जाती तो उन्हें बचाया जा सकता था। इधर, कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने कहा कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। अभी शिनाख्त नहीं हुई है। उसे मोर्चरी में रख दिया गया है। पोस्टमार्टम किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments