HomeUttarakhandAlmoraएनटीडी में कृष्ण भक्ति की बही बयार, मटकी फोड़ में उमड़ी हजारों...

एनटीडी में कृष्ण भक्ति की बही बयार, मटकी फोड़ में उमड़ी हजारों की भीड़

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

नारायण तिवारी देवाल अल्मोड़ा में अयोजित कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में लोगों की अपार भीड़ उमड़ी। ढ़ोल-नगाड़ों के साथ दही-हांडी तोड़ते हुए मटकी फोड़ का आयोजन हुआ। इस आयोजन को देखने काफी संख्या में दर्शक पहुंचे।

शिव मंदिर समिति और रामलीला कमेटी के सौजन्य से मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मटकी फोड़ कार्यक्रम के पश्चात प्रसाद ग्रहण किया। ढोल-नगाड़ों की आवाज में दही-हांडी को तोड़ा गया। कई प्रयासों के बाद दही-हांडी टूटी। दल के सदस्यों पर महिलाएं पानी और अबीर-गुलाल छिड़क रही थीं, जिससे कृष्ण भक्ति में सरोबार लोग मस्ती में झूम रहे थे। इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राजू बिष्ट, भुवन तिवारी, पंकज कांडपाल, सौरभ वर्मा, दीपेंद्र परिहार, किशन मेहता, प्रमोद तिवारी, हेम तिवारी, भैरव गोस्वामी, तरुण धवन, नूर अकरम खान, बिलाल खान, मुकेश नेगी, धीरेंद्र मर्तोलिया, नवीन बाराकोटी, हरीश मेहता, ललित भट्ट, रोहित कपूर, दिव्यांश कपूर के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments