HomeUttarakhandBageshwarअराजकताः दुग बाजार व नुमाईशखेल क्षेत्र के लोग परेशान, थाने पहुंचे

अराजकताः दुग बाजार व नुमाईशखेल क्षेत्र के लोग परेशान, थाने पहुंचे

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

  • अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की पुरजोर मांग उठाई

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
जिला मुख्यालय के दुग बाजार व नुमाईशखेत क्षेत्र में अराजक तत्वों के बोलबाले से स्थानीय लोग परेशानी महसूस कर रहे हैं। दिन-ब-दिन नशेड़ियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। अराजक तत्वों ने रात एक दिव्यांग से तक मारपीट कर डाली। अराजकता जैसी स्थिति से आजिज आकर शुक्रवार को क्षेत्र के लोग कोतवाली पहुंचे और अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

ADVERTISEMENTSAd

शुक्रवार की सुबह व्यापारी और क्षेत्र के लोग कोतवाली में धमक गए। उन्होंने कोतवाल को बताया कि गुरुवार की रात अराजक तत्वों ने एक दिव्यांग के साथ मारपीट कर दी। उसे लहूलुहान कर दिया। इसके अलवा रातभर भद्दी गालियां देते रहे। इस कारण लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। उन्होंने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने तथा मारपीट करने वालों से सख्ती से निपटने की मांग की। यदि समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। मांग करने वालों में नीरज पांडेय, सूरज जोशी समेत क्षेत्र के लोग शामिल थे। कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि अरातक जल्द पुलिस के गिरफ्त में होंगे। इसके बाद व्यापारी शांत हुए।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments