HomeUttarakhandAlmoraशाबाश बेटा ! करन जोशी, 10 वीं के बाद अब 12 वीं...

शाबाश बेटा ! करन जोशी, 10 वीं के बाद अब 12 वीं में भी किया विद्यालय टॉप

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

CBSE Board: Karan Joshi, Student of Kendriya Vidyalaya Almora, topped the school

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्रों के होनहारों ने भी अपने माता—पिता व विद्यालय का नाम रोशन किया है। यहां कोसी बिमौला निवासी केंद्रीय विद्यालय के छात्र ने करन जोशी ने इंटर की परीक्षा 96.6 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण कर स्कूल टॉप किया है। खास बात यह है कि हाईस्कूल परीक्षा में भी विद्यालय में इनकी टॉप पोजिशन रही थी।

उल्लेखनीय है कि करन जोशी बचपन से ही होनहार छात्र रहे हैं। उन्होंने 02 साल पहले भी हाईस्कूल की परीक्षा में विद्यालय टॉप किया था। सभी व्यवसायियों द्वारा करन जोशी तथा उनके माता पिता व परिवारजनों को बधाईयां दी है। करन के पिता मोहन चंद्र जोशी का कोसी बाजार में मिष्ठान का प्रतिष्ठान है तथा माता बीना जोशी गृहणी हैं। बड़ी बहन द्वाराहाट से बीटेक की छात्रा है।

करन जोशी की सफलता पर कैलाश जोशी, भैरव दत्त जोशी, खुशाल सिंह, रवि सिंह, कैलाश बिष्ट, महिपाल मेहता, विपिन जोशी, पवन मुस्यूनी, हरीश मुस्यूनी समेत कोसी क्षेत्र के सभी व्यापारियों द्वारा खुशी व्यक्त की गयी है। हम सीएनई परिवार की ओर से होनहार छात्र करण को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments