HomeBreaking Newsपुलवामा में आतंकी हमला, CRPF का जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन जारी

पुलवामा में आतंकी हमला, CRPF का जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन जारी

ADVERTISEMENTS

सीएनई डेस्क

Terrorists attacked police and CRPF personnel in the Gangoo area of Pulwama

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

श्रीनगर के पुलवामा में चेकपोस्ट पर चेकिंग कर रही सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस पर हुए आतंकी हमले के दौरान एक जवान शहीद हो गया। जिसके बाद सेना ने पूरे इलाके में घेराबंदी कर दी है और आतंकियों की तलाश युद्ध स्तर पर की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार आज रविवार को दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के गोंगू क्रासिंग की सर्कुलर रोड पर पुलिस व सीआरपीएफ एक चेकपोस्ट पर आने—जाने वाले लोगों की चेकिंग कर रही थी। इस बीच पास ही एक सेब के बाग से आतंकवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान 182 बटालियन सीआरपीएफ के एएसआई विनोद कुमार को गोली लगी। जिसके बाद जवान उन्हें अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि यह फायरिंग रविवार दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर हुई। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू हो चुका है। सेब के बगीचे में आग की लपटें भी दिख रही हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments