HomeBreaking Newsभारतीय पहनावे पर भड़के डीएम, उम्रदराज हेडमास्टर से अभद्रता, Viral Video

भारतीय पहनावे पर भड़के डीएम, उम्रदराज हेडमास्टर से अभद्रता, Viral Video

ADVERTISEMENTS

सीएनई डेस्क

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

यहां विद्यालय निरीक्षण को पहुंचे जिलाधिकारी द्वारा स्कूल हेडमास्टर का भारतीय वेशभूषा पहनना इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने ने केवल अपने से बड़ी उम्र के शिक्षक से घोर अभद्रता की, बल्कि उनका वेतन तक रोकने के ​आदेश दे दिए। इस घटना से आहत देश भर से संंबंधित डीएम को न केवल आम जनता, बल्कि आईएएस अधिकारी भी सोशल मीडिया में जमकर खरी—खोटी सुना रहे हैं।

दरअसल, यह मामला बिहार के लखीसराय जिले का है। इन दिनों सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जहां डीएम संजय कुमार सिंह प्राथमिक विद्यालय बालगुदर के निरीक्षण पर पहुंचे हैं। जब वह विद्यालय का निरीक्षण कर रहे थे तो तभी हेडमास्टर निर्भय कुमार सिंह के पहचानवे को देख वह भड़क गए। हुआ यूं कि हेडमास्टर कुर्ता—पैजामा पहने थे और उनके कंधे पर गमछा था। यह वेशभूषा भारतीय पहचानवा है और बिहार में आम है।

बस इतनी से बात पर डीएम संजय कुमार सिंह ने हेडमास्टर को न केवल खरी—खोटी सुनानी शुरू कर दी, बल्कि ‘हट’ ‘चुप कर’ जैसे अभद्र शब्दों का इस्तेमाल कर शिक्षक की सरेआम बेइज्जती भी की। इतने से भी डीएम का मन नहीं भरा तो उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फोन कर हेडमास्टर का एक दिन का वेतन तक रोकने के आदेश दे डाले। आरोप है कि डीएम इस दौरान मीडिया को भी लेकर पहुंचे थे। जिसके बाद उनका यह वीडियो पहले बिहार और अब पूरे देश में वायरल हो चुका है।

डीएम की इस हरकत को सोशल मीडिया में जिसने भी देखा उसने डीएम के व्यवहार की कड़े शब्दों में आलोचना की। 1985 बैच के आईएएस संजीव गुप्ता ने कहा कि एक सिविल सर्वेंट के साथ डीएम का यह व्यवहार बहुत अशोभनीय है और इससे उनकी मानसिकता का पता चलता है। भारतीय पहनावे पर एक शिक्षक की आलोचना की जा रही है। उन्होंने यह मामला मुख्य सचिव तक पहुंचा दिया है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments