हल्द्वानी शहर में लड़कियों के दो गुटों के बीच जमकर चले डंडे – देखें वायरल वीडियो

0

हल्द्वानी अपडेट। हल्द्वानी शहर के हीरानगर में लड़कियों के दो गुटों के बीच सड़क पर झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहां रविवार को शहर के हीरानगर स्थित योगा पार्क के बाहर लड़कियों के दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, फिर क्या दोनों गुटों के बीच जमकर डंडे चले। डंडों से लैस लड़कियों ने एक दूसरे को जमकर पीटा और देखने वालों ने न सिर्फ जमकर ठहाके लगाए, बल्कि किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। नीचे देखें वायरल वीडियो


ADVERTISEMENTS

लड़कियों के दो गुटों के बीच जमकर चले डंडे

हल्द्वानी कोतवाली के हीरानगर चौकी स्थित योगा पार्क के आस-पास रहने वाले लोगों की मानें तो रविवार दोपहर ढलते वक्त लड़कियों के दो गुट टहलने के लिए हीरानगर स्थित योगा पार्क पहुंचे थे। यहां लड़कियों के दो गुटों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

इसी बीच कुछ लोगों ने लड़कियों को डंडे थमा दिए, जिसके बाद दोनों ओर से डंडे चले। गनीमत रही कि इस मारपीट में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। इसी बीच मौके पर पुलिस पहुंच गई, जिसके बाद मामला खुद-ब-खुद शांत हो गया। इधर, शाम ढलते लड़के के दो गुट भी भिड़ गए।

बता दें कि पूर्व में भी इन क्षेत्रों में कुछ युवकों और दुकानदारों के बीच भी मारपीट हुई थी। जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। ऐसे में एक बार फिर से बीच सड़क पर लड़कियों के दो गुटों में बीच सड़क पर एक दूसरे के ऊपर हमला सुर्खियों में है। मामले में एसपी सिटी हरबंस सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान कर उन पर कार्रवाई की जाएगी।

Big News : भारतीय पहनावे पर भड़के डीएम, उम्रदराज हेडमास्टर से अभद्रता, Viral Video

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें