HomeUttarakhandBageshwarBageshwar Breaking: युवाओं ने प्रदर्शन कर कुकर्मी को फांसी देने की मांग...

Bageshwar Breaking: युवाओं ने प्रदर्शन कर कुकर्मी को फांसी देने की मांग उठाई

— रतबे गांव में निजी स्कूल के शिक्षक की करतूत से आक्रोश
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
रतबे गांव में एक निजी स्कूल के शिक्षक की घिनौनी करतूत को लेकर आज युवाओं में आक्रोश फूट पड़ा और उन्होंने कालेज गेट से लेकर एसबीआइ तिराहे तक प्रदर्शन करते हुए आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन भी ऐसे लोगों के विरुद्ध ठोस कार्रवाई करे।

ADVERTISEMENTSAd Ad

पीजी कालेज के पूर्व सांस्कृतिक सचिव प्रियंका गस्याल के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने नगर में जोरदार जुलूस निकाला। उन्होंने रतबे गांव में दो वर्ष की मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या मामले के आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि युवा न्याय चाहते हैं। बेटियों को बचाना है और देश को बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि शिक्षक की घिनौनी हरकत से हर कोई स्तब्ध है। अभिभावकों में अपने बच्चों को लेकर डर पैदा होने लगा है। उन्होंने आरोपी निजी स्कूल के शिक्षक को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, ताकि इस तरह के घिनौने अपराधों पर रोक लग सके। जुलूस में उत्तर की क्लासेस सेंटर के बच्चे, एनसीसी कैडेट, छात्र-छात्राएं, भुवन जोशी, रोशन गाढ़िया, कौशल्या मेहता, उमेश भंडारी, मुरली आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments