HomeUttarakhandNainitalलालकुआं ब्रेकिंग : नाबालिक लड़की को भगाने वाला युवक गिरफ्तार, जेल भेजा

लालकुआं ब्रेकिंग : नाबालिक लड़की को भगाने वाला युवक गिरफ्तार, जेल भेजा

ADVERTISEMENTS

लालकुआं। कोतवाली क्षेत्र के हल्दूचौड़ स्थित जग्गी बांगर की एक नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी युवक दीपक तोमर को पुलिस ने गिरफ्तार कर शानिवार को जेल भेज दिया है।

आरोपी युवक हल्दूचौड़ चौकी क्षेत्र के जग्गी बांगर गांव का रहने वाला है, बताया जा रहा है कि आरोपी युवक युवती के पड़ोस में रहता था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया।

बताते चलें कि नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाने और उसके साथ गलत काम करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। जांच अधिकारी एएसआई रजनी आर्य ने बताया कि 16 जून को पीड़ित नाबालिग के पिता ने शिकायत दी थी उसे साढ़े 12 वर्ष की बेटी घर से बिना बताए कहीं चली गई है। जब इस मामले की जांच की तो वह लड़की आरोपी दीपक तोमर पुत्र लव कुश तोमर निवासी जग्गी बांगर हल्दूचौड़ के साथ मिली जो युवती को उसके घर भागकर ले गया।

इधर नाबालिग लड़की ने बयान में बताया कि आरोपी उसे बहला फुसलाकर ले गया था और उसके साथ गलत काम भी किया। आरोपी के खिलाफ आईपीसी कि धारा 363, 376 व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments