HomeDelhi18 माह में 10 लाख नई नौकरियां देगी केंद्र सरकार - अनुराग...

18 माह में 10 लाख नई नौकरियां देगी केंद्र सरकार – अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली। रोजगार के अवसर बढ़ाने को लेकर लगातार बढ़ रहे दवाब के बीच केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि उसके विभिन्न विभाग डेढ़ साल में दस लाख नई भर्तियां करेंगे।

ADVERTISEMENTSAd

सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने संवाददाताओं को यह जानकारी देते हुए कहा कि इसका ब्योरा शीघ्र ही जारी किया जायेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आज सुबह हुई बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए ठाकुर ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने सभी विभागों को 18 माह में कुल मिलाकर 10 लाख नए रोजगार देने को कहा है। इसका ब्योरा जल्द घोषित होगा।”

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आज ही हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की सुरक्षा मामलों की समिति ने सशस्त्र सेनाओं में जवानों की भर्ती के लिए नई योजना अग्निपथ को भी मंजूरी दी गयी, जिसके तहत पहले वर्ष में तीनों सेनाओं में 46 हजार अग्निवीरों की भर्ती की जायेगी।

Agneepath scheme: अग्निपथ योजना, जानें क्या हैं सैन्य भर्ती के नियम, तनख्वाह

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments