HomeAccidentदेहरादून में हादसा : मैक्‍स वाहन खाई में गिरा, वाहन चालक सहित...

देहरादून में हादसा : मैक्‍स वाहन खाई में गिरा, वाहन चालक सहित 12 लोग घायल

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

देहरादून। मालदेवता स्थित फुलैत गांव के निकट एक मैक्स वाहन खाई में गिर गया। इस हादसे में वाहन सवार 12 लोग घायल हो गए हैं। ग्रामीण वाहन से सुरकंडा देवी मंदिर जा रहे थे कि तभी रास्ते में वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्थानीय नागरिकों की सहायता से पुलिस ने घायलों को कोरोनेशन व दून अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस के अनुसार, आज मंगलवार को थाना रायपुर चौकी मालदेवता पर सूचना प्राप्त हुई कि, एक बोलेरो मैक्स (वाहन संख्या – UA 07 N 1456) फुलैत गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, जिसमें कुछ यात्री सवार हैं। सूचना पर चौकी मालदेवता का फोर्स घटनास्थल पर पहुंचा और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कोरोनेशन व दून हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

बताया जा रहा है कि सभी यात्री सिमयारी गांव के निवासी हैं और गांव से सुरकंडा देवी मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान फुलैत गांव के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

घायलों में वाहन चालक गंभीर सिंह, आनंदी देवी, रजनी देवी, केशव रावत, कीडी देवी, कविता भट्ट, मंजू, हिमांशु, प्रियांशु, महादेव, राजेंद्र भट्ट और सहदेव शामिल हैं।

देहरादून ब्रेकिंग : दीपक बाली भाजपा में शामिल

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments