यहां एनडीडी स्थित शिव मंदिर में चल रहे संगीतमय देवी भागवत का समापन भव्य भंडारे के साथ हुआ। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
आज प्रातः पूजा—अर्चना के बाद भागवत का परायण हुआ। इसके साथ ही इस कार्यक्रम का समापन हुआ। इसके पश्चात सभी भक्तों ने शिवालय में प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके में सांसद अजय टम्टा, परितोष जोशी, पंकज कांडपाल, राजू, धर्मेंद्र बिष्ट, भुवन तिवारी, मुकेश नेगी, हर्ष कक्कड़, बालकिशन पांडे, मनीष पांडे, गोविंद पिलख्वाल, कृष्ण सिंह बिष्ट, धीरेंद्र डोलिया, वरुण धवन, प्रदीप तिवारी, डुंगर सिंह परिहार, बसंत बल्लभ तिवारी, निशांत कपूर, रोहित कपूर, सोनू मेटयानी, आनंद सिंह नेगी, लीलाधर तिवारी, मुख्य यजमान और गिरीश धवन आदि उपस्थित थे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।