HomeUttar Pradeshविश्व पर्यावरण दिवस : मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत ने कार्यालय परिसर...

विश्व पर्यावरण दिवस : मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत ने कार्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण

ADVERTISEMENTS

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल पर ’’विश्व पर्यावरण दिवस’’ के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) अजय वार्ष्णेय, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रास्ट्रक्चर) विवेक गुप्ता, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) राजीव अग्रवाल सहित शाखा अधिकारियों ने भी वृक्षारोपण किया। पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल की महिला कल्याण संगठन (नरवो) की अध्यक्षा रश्मि पंत, उपाध्यक्ष रुचि वार्ष्णेय व वसुधा गुप्ता, सचिव श्वेता अग्रवाल एवं पदाधिकारियों ने अधिकारी क्लव, रोड़ नं. 2 पर वृक्षारोपण किया।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

वर्ष की थीम ’’ओनली वन अर्थ’’

वृक्षारोपण के उपरांत मंडल रेल प्रबंघक पंत ने ’पर्यावरण संकल्प’ सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई। इस वर्ष की थीम ’’ओनली वन अर्थ’’ है। जिसको दृष्टिगत रखते हुए सभी ने संकल्प लिया कि वे अपने घर, गांव अथवा कार्यस्थल के आस-पास प्रत्येक वर्ष कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगायेंगे और ऐसा करने के लिए और लोगों को भी प्रेरित करेगें ताकि पृथ्वी सदैव स्वच्छ रहने के साथ-साथ हरी भरी बनी रहे। परिणामस्वरूप आने वाली पीढ़ियां स्वच्छ वातावरण में स्वांस ले सकें। सभी ने स्वीकारा कि पृथ्वी पर मौजूद जीवन की विविधता से ही हम सभी का अस्तित्व संभव है।

पर्यावरण जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन

पर्यावरण जागरूकता के आलोक में स्काउट गाइड के सदस्यों द्वारा इज्जतनगर स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इज्जतनगर मण्डल के सभी कैरेज एंड वैगन डिपो यथा काठगोदाम, रामनगर, लालकुआं, टनकपुर, कासगंज, फ़र्रुखाबाद, काशीपुर, बरेली सिटी, पीलीभीत और डेमू शेड सी.बी.गंज, मण्डल चिकित्सालय एवं लोको शेड इज्जतनगर में रेलवे कर्मचारियों ने वृक्षारोपण किया तथा पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : राज्य लोक सेवा आयोग की वित्त नियंत्रक हिमानी स्नेही गिरफ्तार, 72 लाख गबन का मामला

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments