HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा, फिर दहशत : पांडेखोला में घूमता मिला गुलदार, मौके पर पहुंची...

अल्मोड़ा, फिर दहशत : पांडेखोला में घूमता मिला गुलदार, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। गत 01 जुलाई को फलसीमा में मुखिया नर गुलदार के वन विभाग के पिंजड़े में कैद होने के बाद भी दहशत का अंत नही हुआ है। नगर के विभिन्न इलाकों में अब भी गुलदारों की आवाजाही हो रही है। अपनी रिपोर्ट में सीएनई ने आगह किया था कि नर गुलदार के पकड़े जाने के बाद उसकी मादाएं आक्रमक हो सकती हैं। सम्भवत: वही स्थिति पैदा हो गई है। वन विभाग के अधिकारियों ने भी साफ किया था कि फलसीमा में कैद गुलदार एक पूर्ण विकसित नर है और उसके कैद होने के बाद उसकी मादा के आक्रमक होने का अंदेशा है। आज शाम करीब 7 बजे पांडेखोला क्षेत्र में एक गुलदार मानवीय आबादी के नजदीक घूमता मिला। जिसने पूरे इलाके में इस कदर दहशत मचा दी है कि तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और गुलदार को पकड़ने के लिए सर्च आपरेशन चलाया। सभासद व सामाजिक कार्यकता अमित साह मोनू ने बताया कि आज पांडेखोला के एकांत होटल के नीचे गुलदार दिखाई दिया। जिस पर उन्होंने रेंजन संचिता वर्मा को सूचित किया और उन्होंने वन विभाग से हरीश बिष्ट को टीम सहित भेजा। इधर वन विभाग ने स्थानीय नागरिकों को इस गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाने का आश्वासन दिया है।

You May Like-

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments