HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा ब्रेकिंग : थ्रेशर मशीन से कट गई महिला, दर्दनाक मौत

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : थ्रेशर मशीन से कट गई महिला, दर्दनाक मौत

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd

अल्मोड़ा जनपद के सोमेश्वर से एक हृदयविदारक हादसे की ख़बर आ रही है। यहां गेहूं निकालने की थ्रेशर मशीन की चपेट में आ जाने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमेश्वर, चनौदा के निकटवर्ती बूंगा गांव में यह हादसा हुआ है। बताया गया है कि यहां दीपा देवी (35 साल) पत्नी अशोक सिंह भाकुनी अपने खेत मे गेंहू की मढ़ाई के बाद, कटाई वाली मशीन में गेहूं डाल रही थी। इसी बीच अचानक थ्रेशर मशीन के पंखे में उसके सिर के बाल फंस गये। जिसके बाद उसको गहरे जख्म हो गये। लोग मदद को आये, लेकिन दीपा ने लहूलुहान हालत में मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि मृतका के पति अशोक सिंह भाकुनी हिमांचल प्रदेश के पठानकोट के होटल में नौकरी करते हैं। उनका एक 11 साल का बेटा और 9 साल की बिटिया है। इधर थानाध्यक्ष अजेंद्र प्रसाद भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक पूछताछ की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उप जिला अस्पताल सोमेश्वर में रखवा दिया है। कल शव पोस्टमार्टम जिला अस्पताल अल्मोड़ा में होगा। इधर इस हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। उसके नन्हे बच्चों का भी रो—रोकर बुरा हाल बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments