HomeAccidentमिनी बस हादसा : बस में सवार से 25 यात्री, युवती गम्भीर,...

मिनी बस हादसा : बस में सवार से 25 यात्री, युवती गम्भीर, हायर सेंटर रेफर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

आज शुक्रवार को झाकर सैम मंदिर से आरतोला की ओर आते समय एक मिनी बस मंदिर से डेढ़ सौ मीटर आगे स्टेयरिंग फेल होने से सड़क पर ही पलट गई। बस में चालक सहित 25 लोग सवार थे।

मिली जानकारी के अनुसार यह मिनी बस विक्रांत संख्या UK04PA-0071 दोपहर 3:50 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुई। इस बस में चालक लक्ष्मण सिंह 35 वर्ष पुत्र भगवान सिंह निवासी दुर्गानगर थाना लमगड़ा सहित 25 लोग सवार थे। यह सभी श्रद्धालु चायखान लमगड़ा से झाकर सैम मंदिर पूजा हेतु आए थे। इस हादसे में भावना घनखोला पुत्री गोपाल घनखोला (उम्र-16 वर्ष) गम्भीर रूप से घायल है। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार हेतु CHC धौलादेवी भिजवाया गया। जहां से भावना को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। वहीं अन्य सभी घायलों को मामूली चोटें आई हैं, जिनका इलाज CHC धौलादेवी में चल रहा है।

अपडेट : 08 घायल अल्मोड़ा रेफर

घायलों में भावना घनखोला उम्र 17 वर्ष पुत्री गोपाल घनखोला, गंगा देवी पत्नी दिनेश चंद्र (53), प्रियंका पांडेय (18) पुत्री दिनेश चंद्र, सुनीता पांडेय (27) पत्नी कमल पांडेय, पुष्पा पांडे (25) पत्नी कैलाश पांडे, अमित पांडे (14) पुत्र मोहन पांडे, दिव्यांसी पांडे (01) पुत्री कैलाश पांडे, गंगा देवी (60) पत्नी रेवादत्त शामिल हैं। धौलादेवी के डॉक्टर विनोद तिवारी ने बताया कि 08 लोगों को अल्मोड़ा रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है इनमें से भावना को बाद में हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना पर तत्काल स्थानीय दन्या थाने की पुलिस व राजस्व विभाग से राजस्व उप निरीक्षक मनोज गरजोला, सुरेश चंद्र अंडोला,द्वारा मौके पर पहुंचकर घायल उक्त को उपचार हेतु CHC धौलादेवी भेजा गया था। अल्मोड़ा व हल्द्वानी रेफर किए गये घायलों के अलावा अन्य सभी को मामूली चोटें आई हैं। जिनका सीएचसी धौलादेवी में उपचार चला।

108 एम्बुलेंस आने से पहले समाजिक कार्यकर्ता दिनेश गैड़ा, प्रधान काना दान सिंह मेहता, भाजपा युवा मंडल अध्यक्ष चंदन मेहता, राजेन्द्र सिंह, रमेश सिंह मेहता आदि लोंगो ने अपने साधन से हॉस्पिटल ले जाने में मदद की।

सीएनई में पूर्व प्रकाशित समाचार —

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments